फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police caught 23 animals loaded in three vehicles, seven arrested

तीन वाहनों में लदे 23 पशु पकड़े, सात गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police caught 23 animals loaded in three vehicles, seven arrested
बागपत। ईद उल - अजहा पर कुर्बानी के लिए तीन वाहनों में 23 पशुओं को क्रूरतापूर्वक लाद कर ले जाते हुए सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया रविवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास से एक पिकअप गाड़ी में क्रूरतापूर्वक चार पशु लदे मिले। गाड़ी में सवार आरोपी मुकेश और आकाश निवासी ग्राम सिरसाना, जनपद हिसार (हरियाणा), नफीस निवासी ग्राम धौलड़ी (मेरठ) को गिरफ्तार किया। इसके अलावा मवी कलां में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निकट एक कैटर में 11 मवेशी बरामद हुए। उन्हें क्रूरतापूर्वक लादकर ले जाते आरोपी अजीत और गगनदीप निवासी ग्राम जांजवान जनपद जींद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। नगर के राष्ट्र वंदना चौक से एक कैटर में क्रूरतापूर्वक आठ मवेशियों को लादकर ले जाते हुए संजय निवासी ग्राम सरसावा जनपद कौशांबी और महावीर निवासी ग्राम पहलवा जनपद जींद को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी ईद पर कुर्बानी के लिए मवेशी लोनी समेत अन्य स्थानों पर लेकर जा रहे थे। उनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed