{"_id":"605e1cb18ebc3ecbad66bcfa","slug":"police-caught-100-cases-of-alcohol-baghpat-news-mrt5318282102","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी 100 पेटी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पकड़ी 100 पेटी शराब
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ आठ बजे महिला थाना चौराहा से मुठभेड़ में नौबहार पुत्र नसीर निवासी एतमात सराय कोतवाली देहात बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 100 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी एक कैंटर गाडी बरामद की है। आरोपी का एक साथी मौके से फरार हो गया। उधर बालैनी थाना पुलिस ने हबीबपुर नंगला से सतेन्द्र व राजेन्द्र को 75 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जिला बदर व गैंगेस्टर गिरफ्तार
रमाला। थाना रमाला पुलिस ने 25 मार्च को जिला बदर होने के बाद भी अपने मकान पर निवास करते हुए कंडेरा के कपिल को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। उधर, सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अनुज निवासी चरचिटा को गिरफ्तार किया है।