फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Police arrested 160 in the desired campaign

पुलिस के अभियान में पकड़े गए 160 वांछित

Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 05 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police arrested 160 in the desired campaign
पु‌ल‌िस
बागपत। एसपी अजय शंकर राय के निर्देश पर चलाए गए अभियान में पुलिस ने खूब दौड़-भाग की। पुलिस ने वांछित चल रहे 286 में से 160 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें चार इनामी अपराधी भी शामिल हैं। एक अपराधी की कुर्की की गई। 
विज्ञापन


जनपद में बढ़ते अपराधों को कंट्रोल करने के लिए एसपी ने फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी, हिस्ट्रीशीटरों और लूट के आरोपियों का सत्यापन करने का अभियान 13 नवंबर से शुरू कराया था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक,  चार दिसंबर तक वांछित 286 अपराधियों में से 156 अपराधी पकड़े गए। इनके अलावा, ढाई हजार रुपये के इनामी संजीत ढिकौली, दो-दो हजार रुपये के इनामी सुबोध उर्फ काला, राजीव उर्फ राजू निवासी शाहपुर बड़ौली, अरविंद उत्तराखंड को पकड़ा गया। एक अपराधी के मकान की कुर्की की गई। छह वाहन चोर पकड़कर दो बाइक और दो स्कूटी बरामद की गईं। शराब की तस्करी के 42 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1518 लीटर शराब बरामद की गई।
विज्ञापन


जनपद के 381 हिस्ट्रीशीटरों में से 77 जेल में मिले। 106 लापता तथा 6 मृत मिले। इसी तरह, लूट के आरोपियों के सत्यापन के समय 396 में से 188 आरोपी अपने मकानों में मिले। 88 अपराधी जेल में हैं तथा छह मृत मिले। लूट के  81 आरोपी लापता मिले। 20 का पता गलत पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed