{"_id":"62b20a0ee4bcff3b371707cd","slug":"police-accused-of-protecting-the-accused-in-the-murder-case-kahkra-news-mrt5938385102","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले मे खेकड़ा पुलिस पर आरोपियो को बचाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले मे खेकड़ा पुलिस पर आरोपियो को बचाने का आरोप
विज्ञापन
बागपत, खेकड़ा। क्षेत्र के बडागांव के इमरान हत्याकांड में मृतक के परिजनों ने खेकड़ा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस घटना मे शामिल रहे लोगों के नामों का खुलासा नही कर रही है। पुलिस उन्हें बचाने के प्रयास मे लगी है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुकदमे की विवेचना किसी दूसरे थाने से कराए जाने की मांग की।
बडागांव निवासी इमरान 22 की गत 27 जनवरी को गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। शव को गांव के जंगल मे जमीन मे गड्ढा खोदकर दबा दिया गया था। पुलिस ने अप्रैल माह में गड्ढे से मृतक का नर कंकाल बरामद किया था। मृतक के परिजनों ने एक ही परिवार के सात लोगों पर उसकी हत्या करने का शक जताते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
मृतक के पिता शौकीन का आरोप है कि पुलिस ने तभी तीन आरोपियों महताब, अफसर और आदिल को हत्या की धाराओं मे जेल भेज दिया था। बाकी के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन से मुकदमे की विवेचना किसी दूसरे थाने से कराने की मांग की है।