फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plowing strength for the success of Kisan Panchayat

किसान पंचायत में भीड़ जुटाने को बनाई रणनीति

Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Plowing strength for the success of Kisan Panchayat
क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह के निर्देशन में रालोद कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ढिकौली गांव में सात मार्च को होने वाली किसान महापंचायत के लिए रालोद नेताओं ने ताकत झोंक दी है। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह के निर्देशन में पार्टी कार्यालय और ढिकौली गांव में महापंचायत की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि किसान विरोधी कृषि कानून वापस न लिए जाने तक रालोद चैन से नहीं बैठेगा। पूर्व विधायक डॉ. अजय ने किसानों की उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए कानून बनाने की मांग की। उन्होंने डीजल-पेट्रोल और गैस के बढ़े मूल्य वापस लेने की भी मांग की। ढिकौली गांव में ग्रामीणों को महापंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया ने की। बैठक में पूर्व विधायक गजेंद्र मुन्ना, संजीव मान, पूर्व प्रमुख सतेंद्र मलिक, ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य धीरज उज्ज्वल, प्रमेंद्र तोमर, सुभाष नैन, जितेंद्र सिंह, यशपाल, यशवंत, सुबोध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा छोड़ रालोद का दामन थाना
बागपत। वाल्मीकि समाज के मोहन वेदी प्रधान के नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। इस दौरान किशोरीलाल, रॉकी, जसवंत सिंह, राजेंद्र वाल्मीकि, अभिलाष, रोहित कुमार, अजय कुमार, बंटी, सोनपाल, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed