फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Plots moved to the corridor, owners worried about compensation

Baghpat News: कॉरिडोर में चले गए प्लॉट, मालिक मुआवजे के लिए परेशान

Sat, 12 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 12 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Plots moved to the corridor, owners worried about compensation
बड़ौत में दिल्ली-देहरादून इकाॅनामिक कारिडोर में गए प्लॉटों का मुआवजा  के लिए तहसील पहुंचे पीड़ि - फोटो : mathura
बड़ौत। बड़ौत व चौबली के लोगों के प्लाॅट दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर के लिए जमीन अधिगृहण में चले गए। मगर, उनको अभी तक मुआवजा नहीं मिला है और वह लगातार अधिकारियों के पास चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन

प्लाॅट मालिक ममतेश, सोनिया, सुमेश, मोनिका, रितिका, महिपाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि 2013 में बड़ौत-गुराना रोड पर प्लाॅट खरीदे थे। इनके बैनामे भी उनके पास हैं। मगर, यहां से दिल्ली-देहरादून इकाॅनमिक कॉरिडोर निकाल दिया गया। इस कारण उनके प्लाॅट कॉरिडोर के लिए जमीन अधिगृहण में चले गए।
विज्ञापन

आरोप है कि वह पिछले तीन साल से मुआवजे के लिए अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इस तरह वह काफी परेशान है। वहीं एसडीएम मनीष कुमार यादव ने कहा कि इस संबंध में एनएचएआई के अधिकारियों से बात की जाएगी। इसके बाद ही समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed