फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pledged to protect the environment by planting trees

Baghpat News: पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया

Wed, 30 Jul 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Pledged to protect the environment by planting trees
फोटो-छह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिजवाड़ा गांव के बीपी इंटर कॉलेज में मंगलवार को इसरो के अधिकारियों ने पौधरोपण किया। उन्होंने परिसर में 50 पौधे लगाकर शिक्षकों व विद्यार्थियों को पौधों की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में इसरो के निदेशक संजय राणा ने बताया कि मियावाकी विधि जापानी वनस्पति विज्ञानी डॉ. अकिरा मियावाकी द्वारा विकसित की गई एक वैज्ञानिक पद्धति है। इससे घनत्वयुक्त पौधरोपण किया जाता है और इसमें कम स्थान में अधिक प्रजातियों के पौधे पासपास लगाए जाते हैं, जिससे वह तेजी से बढ़ते हैं। पौधरोपण के बाद कुछ ही वर्षों में प्राकृतिक वन का स्वरूप ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पौधे लगाने के बाद इनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। यदि देखरेख नहीं करेंगे तो पौधे सूख जाते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल, राजपाल राठी, राजगुरु तोमर, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed