फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players showed their strength in development block level sports

Baghpat News: विकास खंड स्तरीय खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 10 Mar 2024 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 06:11 PM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in development block level sports
-बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में हुई विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 8
बिनौली। नेहरू युवा केंद्र बागपत द्वारा रविवार को बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल में विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान उपेंद्र धामा व दीपक सरोहा ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता की 1600 मीटर बालक दौड़ में अंशुल प्रथम, विशाल द्वतीय, साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका दौ सौ मीटर में कृतिका प्रथम, आरजू द्वितीय, दिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में सुहेल प्रथम, समीर द्वितीय, मनीष तृतीय, ऊंची कूद में महताब प्रथम, समीर द्वितीय, सलमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में टीएससी यूथ क्लब बिनौली की टीम प्रथम, बेगमाबाद गढ़ी की द्वितीय स्थान पर रही। आयोजकों ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में दानिश मलिक, आमिर खान, शादाब अली, कोच उमेश शर्मा, आर्यन तोमर, सूर्यांश शर्मा, महताब, सलमान, अब्दुल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed