{"_id":"5e20aa5a8ebc3e4b6613cb4a","slug":"players-showed-strength-in-sports-baghpat-news-mrt464090191","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बालैनी (बागपत)। डेफोडील इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधन में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडे, पिलाना सीएचसी अधीक्षक यशबीर सिंह एवं पिलाना ब्लॉक विकास अधिकारी कृपाल सिंह, स्कूल प्रबंधक संजय त्यागी रहे।
पिलाना ब्लॉक के विभिन्न गांव से आए बालक एवं बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में डेफोडिल स्कूल की तनीषा मालिक ने 100 मी दौड़ में प्रथम स्थान और अंशिका त्यागी ने 200 मी. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिलाना के पूर्व प्रधान संजय त्यागी, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक कुलदीप बंसल, शिक्षक कर्मवीर, हृतिक यादव, राहुल व प्रदीप कुमार का सहयोग रहा। शुक्रवार को भी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।