{"_id":"6026c5828ebc3ee9631f1f90","slug":"players-showed-strength-in-kho-kho-competition-baraut-news-mrt524922379","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिगंबर जैन डिग्री के मैदान पर पुलवामा शहीद स्मृति पर हुई प्रतियोगिता
बालक वर्ग में बागपत व बालिका वर्ग में भगत सिंह की टीम रही विजेता
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर शुक्रवार को पुलवामा शहीद स्मृति पर एक दिवसीय बालक व बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में बागपत की टीम व बालिका वर्ग में भगत सिंह की टीम विजयी रही। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के शारीरिक विभागाध्यक्ष डॉ. डीसी मौर्य, डॉ. केजी पांडेय व प्रो. डॉ. विजयपाल सिंह ने संयुक्त रूप से पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के चित्र और बजरंगबली की मूर्ति के सम्मुख दीप जलाकर किया।
पहला मैच बालक वर्ग में शामली और बड़ौत की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बड़ौत की टीम ने शामली की टीम को 23-12 के अंतर से हराया। दूसरा मैच बालिका वर्ग में भगत सिंह व आजाद सिंह की टीम के बीच खेला गया। जिसमें भगत सिंह की टीम ने आजाद टीम को 6-5 से हराकर जीत हासिल की। तीसरा मैच बालक वर्ग में बागपत और कैराना की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बागपत की टीम ने 29-6 के अंतर से विजय हासिल की। फाइनल मैच बड़ौत व बागपत की टीम के बीच खेला गया। जिसमें बागपत की टीम ने 18-14 अंकों के साथ जीत हासिल की। बालक वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी का खिताब एमए प्रथम वर्ष के अखिल कुमार, बालिका वर्ग में बेस्ट खिलाड़ी का खिताब बीए प्रथम वर्ष की सरिता को मिला। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रोफेसर डॉ. विजय पाल सिंह, केएस सिंह, सुंदर पाल सिंह, डॉ. रमेश कुमार प्रजापति, सागर चौधरी आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका अभिषेक मान, संजीव राठी, सोनिया, ओम सुधीर, प्रिया, मधु गोलियान, फरहा व मेहरबान ने निभाई।