{"_id":"616f1d7d5c7a2a7c465d9668","slug":"players-honored-with-trophies-and-certificates-baraut-news-mrt5613796152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
बड़ौत। जिला ओलंपिक खेल संघ बागपत की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को बड़ौली गांव स्थित विवाह मंडप में हुई। इसमें खिलाड़ियों को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से जिला ओलंपिक संघ समिति का गठन किया। इसमें किरण पाल राणा को अध्यक्ष, पप्पल को महासचिव, विवेक गिरी को कोषाध्यक्ष, वरुण कुमार को संयुक्त सचिव व राजन सिंह को उपाध्यक्ष बनाया । साथ ही अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों को भी संघ में जिम्मेेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसमें एबीएसए रंजन गुप्ता, राहुल पंवार ऑब्जर्वर ओलंपिक संघ उत्तर प्रदेश ,डॉ राजपाल सिंह, अक्षय चौधरी इंटरनेशनल खिलाड़ी, चंद्रमणि शर्मा, गौरव अहलावत, वीरेंद्र सिंह, सत्येंद्र गिरी, अरुण गिरी, राजू तोमर सिरसली, मानवी वाल्मीकि शूटर, साइमा खोकर, सृष्टि नैन, शिवांगी राजपूत, शहनाज खोखर शामिल रहे। उधर, सचिन नामक युवक ने खुद को जिला एथलेटिक एसोसिएशन से बताते हुए उक्त सभा को असंवैधानिक बताया और इस संबंध में सचिव एथलेटिक एसोसिएशन उप्र को पत्र भेजा।