फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Players exerted themselves to win

Baghpat News: जीत के लिए खिलाड़ियों ने लगाया दम

Fri, 09 Dec 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Players exerted themselves to win
बागपत : बड़ौत के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान बॉल पकड़? - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कलस्टर 19वीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन जीत के लिए खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन

तीसरे दिन मैच का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन 80 टीमें पहुंचीं। पहला मुकाबला बाल भारती गाजियाबाद व ज्ञानश्री नोएडा के बीच खेला गया। जिसमें बाल भारती गाजियाबाद की टीम 20-15 के अंकों से विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा मैच दर्शन एकेडमी मेरठ व रामाज्ञा स्कूल नोएडा के बीच हुआ। जिसमें रामाज्ञा स्कूल नोएडा की टीम 10-4 के अंकों से विजयी रही। तीसरा मुकाबला एसडी पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर और सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल गाजियाबाद के बीच मैच हुए। जिसमें सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल की टीम 19-12 से विजयी रही। रात तक मुकाबले चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मृत्युंजय ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रेम-भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। मौके पर डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजलि तोमर, डॉ. आशीष, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, उप प्रधानाचार्य आदित्य त्रिवेदी, गुलशन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed