फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   PK wrestlers seen in the nursery of cricketers Cpruli

क्रिकेटर पीके ने छपरौली में देखी पहलवानों की नर्सरी

Tue, 11 Oct 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 11 Oct 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। कस्बे के अखाड़े में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार पहलवानों की नर्सरी देखकर गदगद हो गए। उन्होंने पहलवानों को मेहनत से कुश्ती में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


क्रिकेटर प्रवीण कुमार सोमवार को दोपहर बाद छपरौली अखाड़े में पहुंचे तो अखाड़े के खलीफा कृष्णपाल और अंतरराष्ट्रीय कोच धर्मेंद्र भूरा समेत पहलवानों ने उनका  स्वागत किया। जिस समय क्रिकेटर अखाड़े में पहुंचे तो पहलवान कुश्ती का अभ्यास कर रहे थे तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों पहलवानों को तैयार करने वाली नर्सरी की प्रशंसा कर कहा ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की नर्सरी होना गर्व की बात है, क्योंकि इससे ग्रामीण पहलवानों को तैयारी करके आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र के युवा कुश्ती में अपना कैरियर बनाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं, जरूरत है तो मेहनत और लग्न की। उन्होंने कहा पहलवान एकाग्र होकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े, सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने कुश्ती के दांव पेंच भी देखे और पहलवानों के हाथ मिलवा कर कुश्ती भी कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा  अखाड़े के विकास के लिए जो भी उनके स्तर पर संभव हो सकेगा, सहयोग करेंगे। मल्ल हरेंद्र कुमार सूबेदार 21 जाट रेजीमेंट, मल्ल मनोज कुमार, सूबेदार 9 जाट रेजीमेंट, गौरव, राहुल, मंयक, सूरज, रामबीर, विकास, विक्रम, नफीस रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed