{"_id":"5ffca0028ebc3e2f2679d312","slug":"pistol-shown-in-cctv-vijay-shot-three-bullets-baghpat-news-mrt520004846","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में दिखा पिस्टल, विजय को मारी तीन गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी में दिखा पिस्टल, विजय को मारी तीन गोलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात से पहले सीसीटीवी को हमलावर ने कर दिया था बंद
अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा। संपत्ति के पारिवारिक विवाद में विजय वर्मा की हत्या की गई। मृतक को तीन गोलियां मारी गई है। वारदात से पहले आरोपी सीसीटीवी में पिस्टल लिए नजर आ रहा है, लेकिन इसके बाद सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
दोनों भाइयों की गंड़ासा फैक्टरी आसपास ही हुई है। पुलिस की अब तक की जांच में हत्या की वजह संपत्ति का विवाद सामने आया है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी संजीव की फैक्टरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आरोपी रविवार को हाथ में पिस्टल लिए दिखाई दे रहा है, लेकिन वारदात रात में अंजाम दी गई। वारदात से पहले सीसीटीवी बंद कर दिए । पुलिस को अंदेशा है कि इसी पिस्टल से हमलावर ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या की है। दोनों भाइयों के बीच दिन में हुए झगड़े के बाद ही हमलावर ने हत्या की योजना बना ली और पिस्टल का इंतजाम किया, इसके बाद रात में हत्या कर दी। इंस्पेक्टर खेकड़ा ने बताया मृतक विजय वर्मा को तीन गोली मारी गई, इनमें एक गोली सिर, दूसरी गले और तीसरी गाल पर लगी। पोस्टमार्टम से पता चला कि दो गोली विजय के शरीर में मिली है, जबकि एक गोली शरीर के आरपार होकर निकल गई। हमलावर की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।