फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pink autos will run on the road, only women will drive them

Baghpat News: सड़क पर दौड़ेंगे पिंक ऑटो, महिलाएं ही चलाएंगी

Thu, 06 Jun 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 06 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Pink autos will run on the road, only women will drive them
बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में पिंक ऑटो चलाने का प्र​शिक्षण लेती स्वयं सहायता समूह की महि
बागपत, बड़ौत। शहर में जल्द ही पिंक पिंक ऑटो दौड़ते नजर आएंगे। इन्हें महिलाएं ही चलाएंगी। इसको लेकर बुधवार को जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान पर राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत 30 महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उन्हें ई-रिक्शा चलाए जाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि केद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक योजना राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन भी है। बुधवार को 30 महिलाओं को पिंक ई-रिक्शा चलाए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ ज्योति बाला ने किया। बीडीओ ज्योतिबाला ने बताया कि इस योजना के तहत गरीब, बेसहारा, बेरोजगार व जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पिंक ऑटो चलाने का प्रशिक्षण लेकर महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बनकर स्वयं व परिवार का खर्च वहन कर सकेंगी। प्रशिक्षण में नाबार्ड अधिकारी गौरव त्यागी, एलडीएम बागपत पीयूष जोशी, ब्लॉक मिशन मैनेजर मनोज कुमार व पुनीत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये बोलीं महिलाएं
सरकार महिलाओं के लिए बेहतर से बेहतर काम कर रही है। आज महिलाएं सुरक्षित माहौल में राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन से जुड़कर अनेक काम कर परिवार का खर्च चला रहीं हैं। - पूजा महावतपुर

- सरकार महिलाओं के हित में काम कर रही है, तभी आज महिलाएं भयमुक्त होकर अपना जीवन यापन करने के लिए अनेक काम कर रहीं हैं।- वर्षा गुराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed