{"_id":"6834bbc9623d26180b0d11fc","slug":"phone-and-purse-thieves-arrested-from-bikes-parked-outside-the-college-baghpat-news-c-28-1-bag1001-132068-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कॉलेज के बाहर खड़ी बाइकों से फोन व पर्स चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कॉलेज के बाहर खड़ी बाइकों से फोन व पर्स चोर गिरफ्तार
Tue, 27 May 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Tue, 27 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
रमाला। बूढ़पुर के इंटर कॉलेज में अप्रैल माह में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों की बाइकों और स्कूटी के लॉक तोड़कर मोबाइल व पर्स चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी किए गए दो मोबाइल बरामद किए।
शामली जिले के पुरमाफी निवासी प्रिंस सरोहा, एलम निवासी आकाश, ऊंचा गांव निवासी युवराज, डूंडाखेड़ा निवासी आर्यन चौहान, मुजफ्फरनगर जिले के बिराल निवासी भगत सिंह, सुमित कुमार ने 13 अप्रैल को कॉलेज के बाहर से सात मोबाइल और पर्स चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके अलावा बड़ौत निवासी सुरेंद्र वर्मा ने थैले से दो फोन चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान दीपक, सोनू और करण निवासी रमाला को गिरफ्तार कर दो मोबाइल बरामद किए गए। पूछताछ में तीनों ने बताया कि मोबाइल चोरी करने के बाद सस्ते दामों में दिल्ली में बेच दिए और उससे मिले रुपये खर्च कर दिए। पुलिस ने बताया कि तीनों चोरों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। संवाद