{"_id":"62e2c935ee12293c1a0573bd","slug":"phc-in-charges-transferred-baghpat-news-mrt59886978","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम की संस्तुति पर पीएचसी प्रभारियों का तबादला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम की संस्तुति पर पीएचसी प्रभारियों का तबादला किया
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारियों का तबादला किया
बागपत। जांच टीम की संस्तुति पर स्वास्थ्य विभाग ने धनौरा सिल्वरनगर पीएचसी व ग्वालीखेड़ा पीएचसी के चिकित्सकों का तबादला कर दिया है। धनौरा सिल्वरनगर के चिकित्सा प्रभारी को ग्वालीखेड़ा और ग्वालीखेड़ा के चिकित्सा प्रभारी को धनौरा सिल्वर नगर भेजा गया है।
धनौरा सिल्वर नगर पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी व फार्मासिस्ट के बीच विवाद चल रहा था। दोनों ने डीएम राजकमल यादव व सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। फार्मासिस्ट का कहना था कि चिकित्सक पीएचसी पर नहीं आते हैं, जबकि प्रभारी चिकित्सक का कहना था कि फार्मासिस्ट शराब पीकर सीएचसी पर आता है।
डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम का गठन का जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। टीम ने प्रभारी चिकित्सक का स्थानांतरण की संस्तुति की थी। जांच टीम की संस्तुति पर उनका स्थानांतरण ग्वालीखेड़ा के अस्पताल में कर दिया है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान धनौरा सिल्वर नगर व ग्वालीखेड़ा के प्रभारी चिकित्सक गैरहाजिर मिले थे। टीम की संस्तुति के आधार पर दोनों चिकित्सा प्रभारियों का स्थानांतरण एक दूसरे के स्थान पर कर दिया है।