फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pharmacist demonstrated by tying a black band

मांगों को लेकर फार्मासिस्ट ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist demonstrated by tying a black band
बागपत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिले के फार्मासिस्ट ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 20 दिसंबर से हड़ताल करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मासिस्ट ने शनिवार को संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान करने, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल करने समेत 20 मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया था। उन्होंने मांगों को लेकर पांच से आठ दिसंबर तक काला फीता बांधकर विरोध करने, नौ से 16 दिसंबर तक दो घंटे कार्य का बहिष्कार करने और 17 से 19 दिसंबर तक आकस्मिक सेवाओं को छोडक़र पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार करने और 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी थी। सोमवार को मांगों को लेकर सभी सीएचसी व पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed