फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pf news

Baghpat News: पीएफ विवाद को लेकर नगर पालिका में किया हंगामा-प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
pf news
कांधला। नगर पालिका में पीएफ को लेकर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ठेका कर्मचारी ने पीएफ रोके जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही नगर पालिका के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और मौके पर हंगामा व प्रदर्शन किया। बाद में ठेका कर्मी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

ठेका कर्मचारी नदीम ने नगर पालिका के कर्मचारी पर 11 माह का पीएफ रोके जाने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया था। आरोपों की जानकारी मिलते ही नगर पालिका के सफाई नायक गुलजार बड़ी संख्या में कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने आरोपों को निराधार बताते हुए नदीम के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इसी दौरान ठेका कर्मी भी मौके पर पहुंच गया। उसने सही जानकारी न होने की बात स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। सफाई नायक गुलजार ने स्पष्ट किया कि संबंधित पीएफ नगर पालिका द्वारा सहारनपुर निवासी ठेकेदार के खाते में जमा कराया जा चुका है। इस संबंध में नगर पालिका द्वारा संबंधित थाने में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। इस मौके पर सतीश, बिलाल, साजिद माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed