{"_id":"5f0365558ebc3e433d599a09","slug":"pesticides-spoiling-the-health-of-farm-and-farmer-tikait-baghpat-news-mrt489860178","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत और किसान की सेहत खराब कर रहे कीटनाशक: टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत और किसान की सेहत खराब कर रहे कीटनाशक: टिकैत
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग नहीं करना चाहिए। कीटनाशक खेत और किसानों की सेहत खराब कर रहे हैं। किसानों को फसलों का वाजिब दाम मिलना चाहिए। कोरोना काल में होने वाले विवाह समारोह सीमित हो गए हैं, यही खाप पंचायतें भी चाहती थी।
सोमवार को कस्बे में भाकियू युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने चौधरी राकेश टिकैत का सम्मान समारोह आयोजित किया। चौधरी प्रहलाद डायरेक्टर, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने उन्हें संयुक्त रूप से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान टिकैत ने कहा कि कोरोना वायरस से सावधानी रखकर ही बचा जा सकता है। किसानों को इस वायरस के प्रति काफी सावधानी बरतनी चाहिए । लॉकडाउन में सरकार ने शादी में 50 व्यक्ति व अंतिम संस्कार में 20 व्यक्तियों की संख्या निर्धारित की है, यह बिल्कुल सही निर्णय है । इसके लिए खाप पंचायत 70 साल से प्रयासरत थी। सरकार को इस नियम के लिए बिल पास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज किसान कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे किसान बर्बाद हो रहे हैं। किसानों को दवाइयों का इस्तेमाल बहुत कम मात्रा में करना होगा। उन्होंने कहा कि जो कंपनियां सन 2017 में 20 लाख रुपये की दवाई बेचती थी, वह वर्तमान समय में पांच करोड़ रुपये की कमाई कर रही हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि बाजार में पशुओं के आहार में मिलावटी खल बिक रही है। नकली यूरिया भी बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है।
समारोह में पूर्व सभासद चौधरी ऋषि, चौधरी राजेंद्र प्रधान, शिवदत्त शर्मा, जोगिंदर उर्फ जोगी प्रधान बली, बहराम सिंह प्रधान, ब्रह्म सिंह यादव, धूम सिंह बाबा आदि को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राजेंद्र प्रधान, युवा नेता गौरव, इंद्रपाल सिंह ने भी विचार रखे । प्रवीण मैनेजर, श्याम सिंह सभासद, पिंकी उर्फ करण सिंह, चौधरी अनिल, ताहिर, निसार अहमद मौजूद रहे । अध्यक्षता धूम सिंह बाबा और संचालन भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर व इंद्रपाल ने संयुक्त रूप से किया ।