फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   person who beheaded Bilawal Bhutto has a reward of two crores BJP worker announced in Baghpat

BAGHPAT:  बिलावल भुट्टो का सिर कलम करने वाले को दो करोड़ का इनाम, भाजपा कार्यकर्ता ने किया एलान

Sat, 17 Dec 2022 07:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 17 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के मामले में बागपत में भाजपा कार्यकर्ता  मनु पाल बंसल पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का सिर कलम करने वाले को दो करोड़ का इनाम देने का एलान किया है।

विज्ञापन
person who beheaded Bilawal Bhutto has a reward of two crores BJP worker announced in Baghpat
कार्यकर्ता मनु बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष और गुस्सा है। प्रधानमंत्री पर टिप्पणी के विरोध में शनिवार को जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मनु पाल बंसल ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री का सिर काटने वाले को दो करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी कर दी थी। भाजपा कार्यकर्ता विदेश मंत्री की टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने पाकिस्तान के विदेश मंत्री से अपनी टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन


धरने में जिला पंचायत सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मनु पाल बंसल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पाकिस्तान के विदेश मंत्री की टिप्पणी का विरोध करते है। उन्होंने कहा कि देश से कोई गलती होने पर पाकिस्तान की ओर से इनाम की घोषणा की जाती है आज देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि बिलावल भुट्टो सिर धड़ से अलग करने वाले को वह अपनी ओर से दो करोड़ रुपये का इनाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: PM मोदी पर टिप्पणी से फूटा आक्रोश, डूडा ने किया बड़ा खेल, निर्दयी मां को ढूंढ रही पुलिस

कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री के प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने के विरोध पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर धरना दिया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फुटा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष  सूरज पाल सिंह गुर्जर ने कहा कि  पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ देशभर में भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे।  

पाकिस्तान के विदेश मंत्री को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी के लिए यूएनओ में  माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री के माफी न मांगने पर इसका विरोध किया जाएगा और पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में इसका जवाब दिया जाएगा। देश की जनता पीओके पर कब्जा करना जानती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed