{"_id":"5dadb8118ebc3e93d2291b9c","slug":"peoples-see-python-snake-on-the-road-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर को अचानक देख डर गए लोग, फिर ऐसे किया बचाव, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर को अचानक देख डर गए लोग, फिर ऐसे किया बचाव, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम
Mon, 21 Oct 2019 08:01 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 21 Oct 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
शड़क पर दिखाई दिया अजगर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में छपरौली थाना क्षेत्र के आदर्श नंगला गांव के पास खेत से अजगर निकलकर सड़क पर आ गया। इसे देखकर काफी लोग डर गए। मगर बाद में ग्रामीणों ने डंडे से अजगर को मार्ग से हटाया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को बिनौली क्षेत्र के जंगल में छुड़वाया।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आदर्श नंगला गांव में ईंट भट्ठे के पास सोमवार को एक खेत से अजगर निकलकर मुख्य मार्ग पर आ गया। बाइक सवार राहुल ने अजगर को देखकर शोर मचा दिया। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे तो कुछ अजगर को देखकर डर गए। कुछ अन्य ग्रामीणों ने डंडे से अजगर को मार्ग से हटाया। ग्रामीणों ने वन विभाग को अजगर मिलने की सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अजगर को देख किसानों में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत से पकड़ा
विज्ञापन
इसके बाद बड़ौत से वन विभाग के रेंजर मदन पाल सिंह टीम के साथ पहुंचे। टीम द्वारा अजगर को बोरे में बंद कर बिनौली वन क्षेत्र में छुड़वा दिया गया। गांव से अजगर के जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/