फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People will be made aware for sterilization in population fortnight

Baghpat News: जनसंख्या पखवाड़ा में नसबंदी के लिए लोगों को करेंगे जागरूक

Tue, 27 Jun 2023 05:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
People will be made aware for sterilization in population fortnight
फोटो -6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जनसंख्या पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। मंगलवार को सीएमओ डॉ़ दिनेश कुमार ने आशा और एएनएम को लोगों को नसबंदी के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पखवाड़ा दो चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में दंपती संपर्क अभियान चलाया जाएगा और दूसरे चरण में लाभार्थियों की निशुल्क नसबंदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को सभी केंद्रों पर विश्व जनसंख्या पखवाड़ा मनाया जाएगा। पहले चरण में दस जुलाई तक दंपती संपर्क अभियान के अंतर्गत आशा और आशा संगिनी लोगों को परिवार नियोजन के उपाय के लिए जागरूक करेंगी। जिला परिवार नियोजन विषेशज्ञ मनोज शर्मा ने बताया कि इस बार हम ले संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प थीम पर पखवाड़ा मनाया जा रहा है। विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी स्वस्थ केंद्र, सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी और सब सेंटर पर परिवार नियोजन साधनों की उपलब्धता करा दी गई है। लोगों को सारथी वाहन से परिवार नियोजन के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर एसीएमओ गजेंद्र सिंह, डीपीसीएम प्रमोद कुमार, नौशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed