फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People upset due to waterlogging on the main road of Dhanaura Tikri village

धनौरा टीकरी गांव के मेन रास्ते में जलभराव से लोग परेशान

Wed, 23 Feb 2022 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
People upset due to waterlogging on the main road of Dhanaura Tikri village
कीचड़ व जलभराव के बीच धनौरा-टीकरी मार्ग से गुजरता बाइक सवार युवक - फोटो : BAGHPAT
छात्रों को कॉलेज पहुंचने में भी उठानी पड़ती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाहा। पानी की निकासी न होने के कारण धनौरा टीकरी गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ से लोग परेशान है। छात्रों को कॉलेज पहुंचने के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस रास्ते से कई अन्य गांव के लोगों का आवागमन है। ग्रामीणों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।

धनौरा टीकरी गांव के रास्ते से गांव के अलावा भड़ल, सरोरा, तवेला गढ़ी गांव के लोगों को रास्ते से गुजरने में परेशानी हो रही है। इसके अलावा इस मार्ग पर इंटर कॉलेज होने के कारण छात्रों को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान, सचिव व उच्च अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। जगपाल का कहना है कि रास्ते के निर्माण के दौरान नालियों नहीं बनाई गई, जिससे पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव और कीचड़ हो गया है। तेजपाल का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान व अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई है। धर्मपाल का कहना था कि रास्ते से अन्य गांव के लोगों का आना-जाना है। जलभराव व कीचड़ होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुखबीर सिंह, बलजोर, पवन सिंह, देवेंद्र, अंकुर वेदवान ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान महक सिंह का कहना है कि बजट के अभाव में रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। बजट जारी होते ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed