फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People upset due to the administration's slowness on encroachment

अतिक्रमण पर प्रशासन की सुस्ती से लोग परेशान

Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
People upset due to the administration's slowness on encroachment
बड़ौत (बागपत)। बाजार में बेतरतीब तरीके की गई गाड़ियों की पार्किंग से आए दिन जाम लग रहा है। अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों के साथ कई बार पुलिस-प्रशासन की बैठक हो चुकी है। मगर, अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण के चलते बाजार में जाम की समस्या ज्यों की त्यों बनी है। कई बार सामाजिक संगठनों के लोगों ने इस मामले की शिकायत प्रशासन की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते अतिक्रमण की समस्या विकराल होती जा रही है। व्यापारी सफेद पट्टी के पीछे सामान रखने की बात कर रहे हैं। वहीं, प्रशासन बरामदों से भी अतिक्रमण हटाने पर अड़ा हुआ है। इसी के चलते पुलिस प्रशासन व व्यापारियों में रार बढ़ती जा रही है। हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। अतिक्रमण की समस्या दिल्ली-बस स्टैंड से लेकर कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, नया बाजार, भगवान महावीर मार्ग, खत्री गढ़ी, बिजरौल रोड, घट्टा बाजार, बिनौली रोड, रेलवे क्रासिंग के पास व अन्य स्थानों पर स्पष्ट दिखाई देती है।
विज्ञापन

अतिक्रमण से हालात खराब
बड़ौत। अतिक्रमण के साथ-साथ सड़क पर बने डिवाइडर के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से स्थिति भयावह होती जा रही है। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में पिछले दिनों प्रस्ताव भी पारित किया गया था कि कोई वाहन डिवाइडर के दोनों ओर खड़ा किया गया तो उसके मालिक पर एक हजार तक का जुर्माना किया जाएगा। मगर, वाहन चालक सुधर नहीं रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए बीच का रास्ता अपनाने की नीति बना रहे हैं ताकि व्यापारियों से टकराव की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed