फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People shivered from the cold, the mercury reached four degrees

Baghpat Update: शीतलहर से कांपे लोग, 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं, पारा चार डिग्री पहुंचा,

Thu, 11 Jan 2024 09:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 11 Jan 2024 09:16 AM IST
विज्ञापन
People shivered from the cold, the mercury reached four degrees
weather in UP - फोटो : Amar Ujala
शीतलहर से लोगों की कंपकंपी छूट गई। दोपहर में धूप खिलने के बावजूद राहत नहीं मिली। बुधवार को बागपत जिले में दिन भर 14 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। न्यूनतम तापमान पहली बार चार डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन


दिन भर चली ठंडी हवा से लोगों की हालत खराब हो गई। सुबह के समय सर्दी अधिक होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोग सर्दी से बचाव के लिए घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह और शाम जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। लोगों की कम आवाजाही होने के कारण सुबह के समय दुकानदार खाली बैठे नजर आ रहे हैं।

नगर के बाजार के अलावा कोर्ट रोड, सिसाना रोड, पांडव रोड, बड़ा बाजार में सर्दी से बचाव के लिए अलावा जलाए गए। लोग जगह-जगह आग सेकते नजर आए। दोपहर में धूप खिली, मगर शीतलहर चलने के कारण लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिली।

दोपहर में नगर के मुख्य रास्तों और बाजारों में भीड़ जरूर बढ़ी, मगर शाम होते-होते सर्दी का प्रकोप बढ़ना शुरू हुआ तो बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed