{"_id":"5e6a8c5e8ebc3ea7ff4f1260","slug":"people-s-movement-rather-than-nutrition-fortnight-program-anshu-khokhar-baraut-news-mrt473166927","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम न होकर जनांदोलन : अंशु खोखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम न होकर जनांदोलन : अंशु खोखर
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। बाल विकास परियोजना कार्यालय छपरौली में बृहस्पतिवार को योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए गोष्ठी एवं पोषण पखवाड़े का धूमधाम से शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अंशु खोखर ने कहा कि पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम न होकर जनांदोलन है।
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अंशु खोखर, डीपीओ विपिन कुमार मैत्रेय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजेंद्र मलिक, सीडीपीओ जानकी देवी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें ब्लाक प्रमुख अंशु खोखर ने कहा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम की सफलता में जहां जन-जन का सहयोग आवश्यक है, वहीं स्थानीय नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, तमाम सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की समावेशी भागीदारी भी अपेक्षित है। इस भागीदारी को निभाने का एक खूबसूरत अवसर पोषण पखवाड़ा के रूप में सबको प्राप्त हुआ है।
डीपीओ व सीडीपीओ ने कहा कि हर व्यक्ति संस्थान और प्रतिनिधि से यह आशा की जा रही है कि वे अपनी जिम्मेदारी भारत को कुपोषण मुक्त बनाने में निभाएंगे। इसमें डीपीओ ने आंगनबाड़ियों को पोषण पखवाड़े की प्रतिदिन की गतिविधि बताने पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें कोरोना वायरस की जानकारी दी। इसमें ब्लाक प्रमुख ने गर्भवती महिला की गोद भराई की। संचालन सीडीपीओ जानकी देवी ने किया।