{"_id":"5e6bde8c8ebc3ea7c60cec67","slug":"people-running-for-checkup-as-soon-as-the-cough-is-cold-baghpat-news-mrt4733284121","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांसी जुकाम होते ही चेकअप के लिए दौड़ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खांसी जुकाम होते ही चेकअप के लिए दौड़ रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच भय का माहौल है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खांसी, जुकाम के मरीज चेकअप और डॉक्टरों से सलाह के लिए पहुंच रहे हैं। रोजाना का यह आंकड़ा हजार पार हो गया है। इसके अलावा निजी डॉक्टरों के यहां भी मरीजों की भीड़ बढ़ी है।
यूपी में महामारी घोषित होने के बाद वायरस के फैलने का खतरा लोगों को सता रहा है। हालांकि जिले में एक भी पॉजिटिव केस नहीं मिला है। हालात यह है कि थोड़ी सी खांसी जुकाम होने पर ही लोग चिकित्सकों की सलाह ले रहे है। मौसम में आए अचानक बदलाव ने लोगों में कोरोना वायरस का डर और बढ़ रहा है। दो दिनों में जिला अस्पताल व सीएचसी बागपत के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि पहले करीब पांच सौ मरीज चेकअप के लिए पहुंच रहे थे। अब नए मरीजों की संख्या तीन सौ बढ़ गई है। अधिकतर मौसम में बदलाव की बीमारी से पीड़ित हैं। जिला अस्पताल में रोजाना करीब 11 सौ मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें खांसी नजला जुकाम के सबसे ज्यादा हैं।
स्टॉक खत्म, ढूंढे नहीं मिल रहे मॉस्क और सेनेटाइजर
बागपत। जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री औषधि केंद्र पर मॉस्क एवं सेनेटाइजर का स्टॉक खत्म हो गया है। लोग मेडिकल स्टोरों पर मॉस्क एवं सनेटाइजर की डिमांड कर रहे है। जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री औषधि केंद्र के संचालक कपिल कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से मॉस्क व सनेटाइजर की डिमांड बढ़ी है। मगर स्टोर पर स्टॉक खत्म है।