फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People removing the far-off matter to the barricading of the Containment Zone

बचाव दूर की बात कंटेनमेंट जोन की बेरीकेडिंग तक हटा रहे लोग

Thu, 30 Jul 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
People removing the far-off matter to the barricading of the Containment Zone
बड़ौत में कंटेनमेंट जोन में आने के बावजूद पट्टी चौधरान में खुला रास्ता - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ रहा है। कोरोना रोकथाम की प्रशासन और जागरूक लोगों की तमाम कोशिशों पर कुछ गैर जिम्मेदार और लापरवाह लोग पानी फेर रहे हैं। ये लापरवाह लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं और मास्क व सोशल डिस्टेंस के नियम तोड़ रहे हैं। कुछ गैर जिम्मेदार लोगों ने तो इससे भी आगे बढ़कर हरकत करते हुए कंटेनमेंट जोन की बेरीकेडिंग ही हटा दी है। जिस पर प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

इस समय तमाम लोग प्रशासन-शासन की अपीलों पर अमल कर कोरोना रोकथाम में सहयोग कर रहे हैं। लेकिन लापरवाह और गैर जिम्मेदार लोगों ने नगर से लेकर गांव तक कोरोना संक्रमण का जोखिम बढ़ा दिया है। नगर में पटटी चौधरान, पटटी मेहर, गुराना रोड, शिव बिहार आदि जगहों पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। पटटी मेहर व पटटी चौधरान में तो मास्क न लगाने और भीड़ लगाने के बाद कुछ लोगों ने गैर जिम्मेदार रवैये की सभी हदें पार करते हुए कंटेनमेंट जोन की बेरीकेडिंग तक हटा दी। इस पर एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने इस प्रकार की हरकत दोबारा न करने की चेतावनी देते हुए सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed