{"_id":"60f714ea8ebc3e6d44700a78","slug":"people-of-two-colonies-upset-due-to-uprooted-roads-baghpat-news-mrt548290326","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखड़े रास्तों के कारण दो कॉलोनियों के सैकड़ों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़े रास्तों के कारण दो कॉलोनियों के सैकड़ों लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुनपुरम में गैस पाइपलाइन के चलते जलापूर्ति भी हुई प्रभावित
गायत्रीपुरम में रास्ता उखाड़ने के बाद भी शुरू नहीं किया गया कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बरसात के मौसम में उखड़े रास्तों के कारण अर्जुनपुरम और गायत्रीपुरम के लोग परेशान हैं। अर्जुनपुर में गैस पाइपलाइन बिछाई गई है। इसके बाद जलापूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। रास्ते का निर्माण भी नहीं कराया गया है। बारिश में जलभराव और कीचड़ होने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। गायत्रीपुरम में रास्ता उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी नहीं कराया गया।
अर्जुनपुरम कालोनी निवासी साधना, पुष्पा व मोनिका ने बताया कि एक महीने पहले गैस पाइपलाइन के लिए गली में इंटरलॉकिंग टाइल उखाड़ी गई थी। इस कारण पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पानी लेने के लिए दूसरी गली में जाना पड़ता था। शिकायत के बाद पालिका अधिकारियों ने गैस पाइप लाइन का कार्य तेज गति से करवा दिया था। लेकिन पिछले एक सप्ताह से पानी की पाइपलाइन से पानी प्रेशर के साथ घरों में नहीं आ रहा है। जिसकी वजह से घर के कार्य ओर पशुओं को पानी के लिए परेशानी हो रही है।
दूसरी ओर गायत्रीपुरम कालोनी निवासी मंसूर ओर हाशिम ने बताया कि 15 दिन पहले कालोनी का इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़वाई थी। इसके बाद कोई कार्य नहीं हुआ। गली जर्जर होने से बारिश का पानी भर जाता है। गली में मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि थिंक गैस कंपनी ने अुर्जनपुरम, ज्ञान एनक्लेव, कृष्णा एनक्लेव, नौरोजपुर रोड, राशिद कालोनी में पाइप लाइन बिछाई थी। जिस कारण लोगों को समस्या हुई। जिन कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाई है, जल्द ही टेंडर छोड़कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। गायत्रीपुरम कॉलोनी में हाईवे निर्माण के दौरान गली जर्जर हुई, जिसमें पानी की नई पाइपलाइन बिछवाई जा रही है।