फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Halalpur upset due to waterlogging and dirt

जलभराव और गंदगी से हलालपुर के लोग परेशान

Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
People of Halalpur upset due to waterlogging and dirt
छपरौली क्षेत्र के हलालपुर गांव में गंदगी के बीच घर के लिए पानी लेकर आती युवती - फोटो : BAGHPAT
कई बार मांग करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, लोगों को उठानी पड़ रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। हलालपुर गांव के तालाब का पानी ओवरफ्लो होने से लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। रास्ते में जलभराव व गंदगी होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार मांग करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों को मोहल्ले में बीमारी फैलने का डर सता है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
तालाब की सफाई न होने के पानी ओवरफ्लो हो गया है। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात होने पर तो रास्ते में दो से तीन फीट तक पानी भर जाता है। गंदगी और कीचड़ के कारण लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। गंदगी से गुजरने के कारण लोगों के पैरों में खुजली की समस्या हो रही है।
विज्ञापन

जलभराव से पैर हो रहे खराब
रास्ते में गंदगी और जलभराव होने के कारण लोगों के पैर खराब हो रहे है। मोहल्ले के लोगों को खुजली की बीमारी हो रही है। रास्ते में गंदा पानी का जलभराव होने के कारण मोहल्ले में बीमारी फैलने की डर सता रहा है। - पप्पू
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों की बढ़ रही तादात
जलभराव और गंदगी के कारण मोहल्ले में मच्छरों की तादात बढ़ रही है। सरकारी नल से पानी लाने के लिए लोगों को दिन में कई बार कीचड़ से गुजरना पड़ता है। गंदगी के कारण लोग घरों में कैद हो रहे है। धार्मिक स्थलों पर भी नहीं जा पा रहे है। - मेहरदीन

जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए गांव में पक्के लाने का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होते ही समस्या का समाधान हो जाएगा। - सुधीर, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed