फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People of Gorakhnath Colony perform in XEN first office

गोरखनाथ कॉलोनी के लोगों का एक्सईएन प्रथम दफ्तर में प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
People of Gorakhnath Colony perform in XEN first office
बड़ौत में कोताना रोड़ स्थित एक्सएईन दफ्तर पर प्रदर्शन करते गोरखनाथ कालोनी के लोग - फोटो : BARAUT
बड़ौत। विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को बुधवार को गोरखनाथ कॉलोनी के लोगों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय में प्रदर्शन किया। बाद में एक्सईएन का घेराव कर जल्द से जल्द मांग पूरी करने की आवाज बुलंद की। इसके बाद आवास विकास कॉलोनी में पहुंचकर भाजपा नेता व पूर्व विधायक साहब सिंह को समस्या बताई। उन्होंने भी ऊर्जा निगम के अफसरों से वार्ता कर समस्या हल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा नगर की कांशीराम कॉलोनी के निकट बसी गोरखनाथ कॉलोनी के लोग अंधेरे में जीवन व्यतीत को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा सरकार जहां एक तरफ घर-घर बिजली पहुंचाने का नारा दे रही है, वहीं गोरखनाथ कॉलोनी के लोग पिछले दो साल से अंधेरे में रहने को मजबूर हो रहे हैं। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों और स्थानीय नेताओं से भी मिलकर अपनी समस्या बताई, लेकिन आज भी समस्या जस की तस है। एक्सईएन प्रथम गोपाल सिंह ने कहा मौके पर एसडीओ राणा प्रताप व अवर अभियंता गुलशन कुमार को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। बाद में लोग पूर्व विधायक साहब सिंह से भी मिले। बताया कि जिस समय कालोनी बसी थी, उस दौरान डीलर द्वारा वहां बिजली के खंभे लगवाकर उनमें तार भी खिंचवा दिए, लेकिन आज तक वहां पर ट्रांसफार्मर नहीं लगा। पूर्व विधायक ने निगम के अफसरों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इनमें अरविंद उपाध्याय, सौरभ, रविंद्र, राममेहर, ओमपाल, जयवीर, सुनील, मुकेश, शुभम पांचाल, सचिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed