पशुओं के अवशेष हटवाने और दुर्गंध से छुटकारा दिलाने की मांग
बागपत। क्षेत्र के गांव धनौरा सिल्वरनगर के ग्रामीणों ने कहा कि गांव में चर्म कारोबार से जुड़े लोगों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पशुओं के अवशेष हटवाने की मांग की। साथ ही कहा यदि सुनवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन होगा।
धनौरा सिल्वरनगर की मीनाक्षी, कुसुम, बबली, सुनीता, फूल समंदरी, सुमन, सुरेखा, कविता, अजय कुमार, नीरज और देवानंद और अन्य ग्रामीणों ने पोस्टर-बैनर लेकर डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर बताया कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के बावजूद गांव में कुछ व्यक्ति मृत पशुओं की खाल, चमड़ा व हड्डियों को मकान की छतों पर सुखाकर तथा चमड़े को पकाकर दुर्गंध फैल रहे हैं। इससे गांव के लोगों को खाना खाने व रहने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गन्ध की वजह से बीमार व्यक्ति को ज्यादा परेशानी हो रही है। शिकायत करने पर हड्डियों को व चमड़ा पकाने का कारोबार कर रहे व्यक्तियों ने गांव के लोगों को धमकी दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा जल्द से जल्द गांव से मृतक पशुओं को कारोबार रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की नहीं की तो गांव के लोग कलक्ट्रेट परिसर पर धरने पर बैठ जाएंगे।