{"_id":"621fb78965800b7b3043b30e","slug":"people-of-criminal-tendency-will-not-become-agents-in-counting-of-votes-there-will-be-a-ban-on-victory-procession-baghpat-news-mrt579001248","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग नहीं बनेंगे एजेंट, विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में अपराधिक प्रवृत्ति के लोग नहीं बनेंगे एजेंट, विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन
दस मार्च को विधान सभा चुनाव की मतगणना को लेकर राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की बैठक लेते डीएम व एस?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर कक्ष में 14 टेबल पर होगी विधानसभा चुनाव की मतगणना, बिना आईडी कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव की मतगणना में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को एजेंट नहीं बनाया जाएगा। इसके लिए एजेंटों का रिकार्ड पुलिस पहले जांच करेगी। बिना आई कार्ड के मतगणना स्थल में प्रवेश वर्जित रहेगा। बुधवार को डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी के साथ बैठक करके इन निर्देशों से अवगत कराया। बताया कि मतगणना के बाद विजय जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा।
दस मार्च 2022 को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। एक कक्ष में 14 टेबल पर मतगणना होगी। मतगणना के लिए एजेंट के आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी आईडी कार्ड ही मान्य होंगे। मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल और कैमरा लेकर जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मतगणना के लिए तीन लेयर की सुरक्षा के बीच एंट्री होगी। लख्मी चंद पटवारी के कॉलेज का मुख्य गेट सेकंड लेयर होगा और उससे पहले 100 मीटर पर एक गेट बनाया जाएगा, जहां से पैदल जाना होगा।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि बिना आईडी कार्ड के मतगणना स्थल में कोई भी एजेंट प्रवेश नहीं करेगा। इसके अलावा मतगणना स्थल पर शस्त्र लेकर एंट्री नहीं दी जाएगी। मतगणना के उपरांत विजय जुलूस व आतिशबाजी पर प्रतिबंध रहेगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, सभी रिटर्निंग ऑफिसर व राजनीतिक दलों के उम्मीदवार व प्रतिनिधि मौजूद रहे।