फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People mining in Yamuna Khadar beat the farmer

यमुना खादर में खनन कर रहे लोगों ने किसान को पीटा

Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
People mining in Yamuna Khadar beat the farmer
छपरौली (बागपत)। बदरखा के यमुना खादर में खनन कर रहे लोगों ने किसान की पकड़कर पिटाई कर दी। युवक की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख खनन कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बदरखा गांव निवासी युवक नीटू पुत्र नैन सिंह ट्रैक्टर लेकर खेत में जा रहा था। आरोप है कि खादर में खनन कर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर गाली गलौज भी की गई। पीड़ित ने किसी तरह गांव में जानकारी दी। सैकड़ों ग्रामीण खादर में पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख खनन कर रहे आरोपी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

नीटू की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने खेत में जा रहा था तभी गाड़ी पांच युवकों ने उसे जबरन ट्रैक्टर से नीचे उतारा और उसके साथ जमकर मारपीट की आसपास के लोगों ने मुश्किल से उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की तहरीर पर छपरौली थाने में पांच लोगों के खिलाफ अज्ञात में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed