फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People getting hot in summer, suffering from heat

गर्मी में तप रहे लोग, लू से हाल बेहाल

Sun, 12 Jun 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
People getting hot in summer, suffering from heat
बागपत में कड़ी धूप में प्यास नहीं बुझी तो इस युवक ने पानी की बोतल अपने सिर पर डालकर गर्मी से राहत क? - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सूरज की तपिश और लू से लोगों का बुरा हाल है। वे घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। दोपहर में नगर के गली-मोहल्ले के साथ मुख्य मार्ग और हाईवे पर भी इक्का-दुक्का लोग ही दिख रहे हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
तेज धूप और लू में लोगों को झुलस रही है। दोपहर में नगर के मुख्य मार्गो के अतिरिक्त बाजार और हाईवे पर लोगों की आवाजाही घट गई है। गर्मी बढ़ने से लोग जरूरी काम से ही घरों से निकल रहे हैं। रविवार को दोपहर में एक ओर जहां नगर के गली-मोहल्ले सूने हो गए, वहीं नगर के कोर्ट रोड, ईदगाह मार्ग, यमुना रोड, पांडव रोड के अतिरिक्त बड़ा बाजार, शौकत मार्केट और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दिए। दोपहर में बाजार सूने होने पर दुकानदार खाली बैठे दिखाई दिए। दोपहर बाद धूप कम होने पर नगर के मार्गों से लेकर बाजार और हाईवे पर लोगों की आवाजाही बढ़ी।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवा सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है। हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। यह समय पर उपचार न मिलने से जानलेवा हो सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि लू लगने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। गर्मी में तेज बुखार और डायरिया हो जाता है। उन्होंने गर्मी से बचाव के लिए धूप में बाहर न निकलने, पेय पदार्थों का अधिक सेवन करने के साथ हरी सब्जी व ताजे फलों का सेवन करने की सलाह दी है।

ये कोई कोरोना काल या लॉकडाउन की तस्वीर नहीं है दरअसल बागपत में रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री से

ये कोई कोरोना काल या लॉकडाउन की तस्वीर नहीं है दरअसल बागपत में रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री से- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed