{"_id":"5edd2e078ebc3e90470d0514","slug":"people-fall-short-of-falling-wire-and-falling-short-kahkra-news-mrt485214394","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटकर गिरने से लोग चपेट मे आने से बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटकर गिरने से लोग चपेट मे आने से बाल बाल बचे
विज्ञापन
खेकड़ा। खेकड़ा नगर में जर्जर हाल विद्युत लाइन का तार टूटने से मार्ग से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग चपेट में आने से बाल बाल बचे। लोगों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। करीब दो घंटे बाद पहुंचे विद्युत कर्मियों ने तार को जोड़ा। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
खेकड़ा नगर की विद्युत लाइन जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। आए दिन जर्जर हाल लाइन के तार टूटकर मार्ग पर गिरते रहते हैं। कई बार तार टूटने से लोग चपेट में आकर झुलस भी चुके हैं, लेकिन जर्जर हाल लाइन को अभी तक नहीं बदला गया। इससे लोगों में दहशत व्याप्त है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे नगर के मोहल्ला मुंडाला में उच्च क्षमता की जर्जर हाल लाइन का तार तेज स्पार्किंग के साथ टूटकर बीच मार्ग पर गिर गया। तार टूटने से मार्ग से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग बाल बाल बचे। लोगों ने इधर उधर दौड़कर अपनी जान बचाई। बड़ा हादसा होते टल गया। इसके बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए और लोगों ने बिजली घर पर फोन कर तार टूटने की सूचना दी। सूचना देने के करीब दो घंटे बाद कर्मचारी वहां पहुंचे। उनके पहुंचते ही मोहल्ले के लोगों ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। इसके बाद उन्होंने टूटे तार को जोड़कर आपूर्ति चालू कराई। मोहल्ले के लोगों ने विद्युत अधिकारियों से जर्जर हाल लाइनों को बदलवाने की मांग की। जेई पंकज कुमार ने कहा जर्जर हाल लाइनों को बदलवाया जाएगा।