फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are suffering from slow construction of highway

हाइवे निर्माण की धीमी चाल से लोग बेहाल

Sun, 20 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
People are suffering from slow construction of highway
- उड़ रहे हैं धूल के गुबार, गुजरना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

- हाइवे पर आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सोनीपत-गढ़ हाइवे का जिले के हिस्से में निर्माण तो शुरू हुआ, लेकिन कार्य नहीं रफ्तार नहीं पकड़ी है। सात महीने से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन कार्य अब तक गति नहीं पकड़ सका है। जिस कारण क्षेत्र के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बालैनी से बागपत के बीच करीब 25 किमी के टुकड़े के पहले निर्माण शुरू किया गया। पुरानी सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन अभी कार्य समतलीकरण और पुलिया निर्माण ही अधिकतर हिस्से में हो सका है। एक टुकड़ा बालैनी के पास बनाया गया है। रोजाना जाम लग रहा है। वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। अग्रवाल मंडी टटीरी के मकानों और दुकानों पर भी अभी निर्णय नहीं हो सका है।
इस तरह बनेगा यह मार्ग
बागपत। राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी के 43.78 किमी के टुकड़े का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने किया था। मार्ग की लागत 371.37 करोड़ है। इस पर 11 पुल, छह पुलिया और एक टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलावा पूरे हरियाणा को भी लाभ होगा।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से छह माह बढ़ी अवधि
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 23 मई तक पूरा होना था, लेकिन अब तक यह अधूरा पड़ा हुआ है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण 155.125 किमी होगा। अनुमानित लागत 1505.72 करोड़ हैं। पहले चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां कट से शामली बाईपास तक 61.409 किमी का निर्माण चल रहा है। पहले चरण के 61.409 किमी के हिस्से की अनुमानित लागत 726.33 करोड़ हैं। निर्माण कार्य 23 मई 2020 तक पूरा होना था। लेकिन लॉकडाउन में कार्य थम गया। इसलिए निर्माण की अवधि छह माह के लिए बढ़ाई गई थी। कृष्णा कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर डीएन सिंह ने बताया कि निर्माण पूरा करने की अवधि नवंबर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां अधूरा पड़ा निर्माण
बागपत। बड़ौत में तीन किलोमीटर, बावली में 200 मीटर व किशनपुर बिराल गांव में लगभग डेढ़ सौ मीटर का काम अभी अधूरा है। जिवाना गांव के पास टोल प्लाजा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed