फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are shopping in the market by following rules

बाजारों में नियमों का ताक पर रखकर खरीदारी कर रहे लोग

Tue, 25 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
People are shopping in the market by following rules
बागपत। नगर से लेकर देहात तक बाजारों में लोग नियमों को ताक पर रखकर खरीदारी कर रहे है। दुकानों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। बाजार खुलते ही नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। दुकानों से लेकर सब्जी के ठेले तक लोग खरीददारी के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करते है, जिससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शासन ने अब 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू के निर्देश दिए है। कोरोना कर्फ्यू में लोगों को जरूरत का सामान खरीदने के लिए प्रशासन ने सुबह आठ बजे से 11 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति प्रदान की है। नगर से लेकर देहात तक बाजारों में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। दुकानों और सब्जी व फलों के ठेलों पर खरीदारी के लिए आने वाले लोग एक-दूसरे से सटकर खरीदारी करते हुए नजर आए। पुलिस ने नगर के बड़ा बाजार, शौकत मार्केट, गांधी बाजार, पांडव रोड बाजार, यमुना रोड बाजार के अलावा पुराना कस्बा में गश्त कर लोगों को नियमों का पालन कराया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की। इसके बावजूद भी लोग नियमों का उल्लंघन करने से नहीं कतरा रहे है। नियमों का पालन न करने से जिले में संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed