फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are playing with life during the transition period

संक्रमण काल में लोग जिंदगी से कर रहे खिलवाड़

Tue, 23 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
People are playing with life during the transition period
बड़ौत। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, बावजूद लोगों को अपनी जान की परवाह नहीं है। प्रशासन की अपील के बावजूद फिजिकल डिस्टेंसिंग का कोई असर नगर या ग्रामीण अंचलों में नहीं दिखा जा रहा है। बिना मास्क लगाए लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार भी इसको लेकर बेफ्रिक हैं।
विज्ञापन

नगर व देहात क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बावजूद लोग सतर्कता नहीं बरत रहे हैं। मंगलवार को कंटेनमेंट जोन में अग्रसेेन मूर्ति के आसपास कुछ दुकानें खुली र्हुइं थीं और ग्राहक यहां से बेधड़क होकर बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के खरीदारी कर रहे थे। अमर उजाला टीम को नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, फूंसवाली मस्जिद व बड़का चौराहे पर भी लोग बिना मास्क लगाए खरीदारी करते मिले। दुकानदार भी लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग की बात नहीं कह रहे हैं। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना है कि लोगों को बिना वजह घर से न निकलने व जरूरत पड़ने पर यदि घर से निकलते हैं तो मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed