फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   People are breaking the rules in areas with a container zone in villages

गांवों में कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों के लोग तोड़ रहे हैं नियम

Tue, 23 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
People are breaking the rules in areas with a container zone in villages
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव फखरपुर, फिरोजपुर और सुभानपुर गांव में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। यहां के लोग घरों से बाहर निकलकर कंटेनमेंट जॉन के नियम की धज्जी उड़ा रहे हैं। इससे संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है, लेकिन पुलिस प्रशासन इनसे अंजान बना है।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर के साथ ही क्षेत्र के गांवों में भी कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। नगर के साथ ही गांव हसनपुर मसूरी, फखरपुर, फिरोजपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। गांव फिरोजपुर में दिल्ली स्थित अस्पताल के एक गार्ड के पांच परिजन संक्रमित मिल चुके हैं। तीनों गांवों की गलियों को सील कराया। इसके बावजूद कंटेनमेंट जोन के लोग बल्लियों के बीच से बाहर निकलकर बाजार में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोग रोजाना दिल्ली आ जा रहे हैं। लोग कंटेनमेंट जोन के नियम की जमकर धज्जी उड़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन इससे अंजान बना है। इससे गांवों में और अधिक संक्रमण फैलने का खतरा बना है। इससे लोगों में दहशत है। एसडीएम राजपाल सिंह ने कहा कंटेनमेंट जोन एरिया का औचक निरीक्षण कर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed