फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pension papers are not being resolved since last six months

Baghpat News: छह माह से नहीं हो रहा पेंशन पत्रावलियों का निस्तारण

Tue, 06 May 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 06 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pension papers are not being resolved since last six months
बागपत। शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं पारिवारिक पेंशन धारक कर्मचारी सोमवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर छह माह से डीआईओएस कार्यालय में रखी पेंशन पत्रावलियों का निस्तारण करने की मांग की। डीएम ने डीआईओएस व वरिष्ठ लेखाधिकारी को सात मई तक निस्तारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीपाल शर्मा, पदमनाथ शर्मा, शशि शर्मा, पुष्पा देवी, निर्मला देवी, सुरेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि कॉलेज के 22 शिक्षक और महिला पेंशनरों ने अपनी पेंशन पत्रावली, मूल सेवा पंजिका व अन्य कागज 24 अक्तूबर को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराए थे।
विज्ञापन

छह महीने से अधिक का समय बीतने के बाद भी उनकी पत्रावलियों का निस्तारण नहीं किया गया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर पत्रावलियों की जांच कराकर मंडलीय कार्यालय में भिजवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दो दिन में शिक्षकों व कर्मचारियों की पत्रावलियों की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि जल्द ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed