फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   pension news

Baghpat News: पंचायत घरों में बैठकर सचिवों ने मार दिए बुजुर्ग

Sun, 31 Aug 2025 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
pension news
बागपत। पंचायत घरों में बैठकर सचिवों ने बुजुर्गों को कागजों में मार दिया। पेंशन बंद होने पर बुजुर्गों को मृत घोषित किए जाने के बारे में पता चला तो उनको अधिकारियों के पास जाकर खुद के जिंदा होने के सबूत पेश करने पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी पेंशन शुरू कराने की कार्रवाई की गई और उनको मृत दर्शाने वालों के खिलाफ जांच शुरू कराई गई।
यहां ऐसा कोई एक मामला नहीं है, बल्कि हर महीने इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। सचिवों की इस लापरवाही का खामियाजा बुजुर्गों को भुगतना पड़ रहा है। उनको अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। चक्कर काटने के बाद ही मृत दर्शाए गए कई बुजुर्ग कागजों में जिंदा हो चुके हैं तो कुछ जिंदा होने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इस तरह बुजुर्गों को केवल परेशानी ही नहीं हो रही, बल्कि एक साल तक पेंशन के लाभ से वंचित भी रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed