फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pension is not begging, it is our right: Tripathi

पेंशन भीख नहीं, यह हमारा अधिकार : त्रिपाठी

Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pension is not begging, it is our right: Tripathi
बड़ौत के जनता वैदिक इण्टर कॉलेज में शिक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में बोलते विरेन्द्र सिंह। - फोटो : BARAUT
जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें आयोजित जनपदीय स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में उठाई गई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपदीय स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पेंशन भीख नहीं है, यह हमारा अधिकार है, जिससे हम लेकर ही रहेंगे। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना में सम्मिलित शिक्षकों का भविष्य चौपट हो गया है। पेंशन के नाम पर प्रतिमाह तीन हजार रुपये स्वीकृत की जा रही है। कहा कि पूरे प्रदेश में माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा का लाभ न देकर यह सरकार तानाशाही पर तुली है, यदि शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर आवाज नहीं उठाई तो भारी पछतावा होगा। विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कड़े लहजे में शिक्षकों को करो या मरो के नारे के साथ कहा कि पूर्व की भांति शिक्षकों ने आंदोलन की कमर कस ली है, जिसकी अनदेखी यह सरकार नहीं कर पाएगी। प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि इस संघर्ष का नारा ‘हारा वही जो लड़ा नहीं’ है। संगठन वर्षों से इसी पर चल रहा है। शिक्षक नेता एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री इंद्रासन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, जिला मंत्री सत्यवीर सिंह, प्राचार्य जय कुमार सरोहा, प्रधानाचार्य यशपाल शास्त्री, रमेश चंद शर्मा, वल्लभ सिंह शर्मा, मीडिया प्रभारी अजय राज शर्मा व मेरठ सहारनपुर गाजियाबाद के शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित इंद्रपाल सिंह, प्रहलाद सिंह, डॉ प्रशांत जैन, लोकेश कुमार, विपिन चौहान, मनोज कुमार, इंद्रपाल सिंह, विनय जैन, योगेंद्र शर्मा, आदेश गुप्ता, नीटू दोघट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed