{"_id":"57c1e2404f1c1b5f6fd4ede2","slug":"penny-is-obedient-to-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाई-पाई को मोहताज है किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाई-पाई को मोहताज है किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 28 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
किरठल में लोगो से मिलते सहेन्द्र रमाला।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद नेता सहेंद्र रमाला ने कहा किसान पाई-पाई को मोहताज है। चीनी मिलें भुगतान नहीं कर रही है। युवाओं के सामने बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या बनकर खड़ी है। पांच सितंबर को रालोद इन बस मुद्दों पर मंथन कर भविष्य की रणनीति तैयार करेगा। किसान के हित में आंदोलन से भी पीछे नहीं हटा जाएगा।
शनिवार को सहेंद्र रमाला ने बताया रालोद के महासचिव जयंत चौधरी के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई है। उन्होंने किरठल, सूप, मुकुंदपुर, ककड़ीपुर समेत दर्जनभर से अधिक गांवों में लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी। सभाओं में सहेंद्र रमाला ने कहा बकाया भुगतान नहीं होने से किसान की हालत पतली हो गई है। चीनी मिलों ने गन्ना खरीद लिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। सरकार को ऐसी मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। रालोद किसानों के हित में आंदोलन से भी पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने बताया रालोद महासचिव जयंत चौधरी पांच सितंबर को सबसे पहले छपरौली, इसके बाद बिराल और फिर दाहा में सभाओं को संबोधित करेंगे। सुभाष सिंह, राजपाल डायरेक्टर, ब्रजवीर प्रधान, हरवीर सिंह, रामवीर सिंह, यशपाल सिंह, पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार, ब्रजपाल सिंह मौजूद रहे।
सिक्कों से तौला जाएगा
बड़ौत। छपरौली विधायक वीरपाल राठी ने बताया रालोद महासचिव जयंत चौधरी किशनपुर बराल में प्रेस वार्ता के बाद डीएवी इंटर कॉलेज किशनपुर बराल में सभा को संबोधित करेंगे। ग्रामीण उन्हें सम्मान स्वरूप थैलियां भी भेंट करेंगे। जगह-जगह उन्हें वजन के बराबर सिक्कों से तौला जाएगा।
विज्ञापन
दौरे की तैयारियां शुरू
दोघट। रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सत्यवीर राठी ने बताया रालोद महासचिव के दौरे की तैयारियां शुरू हो गई है। कई गांवों में जनसंपर्क किया। उनके साथ पिंटू, सत्यवीर मेंबर, हरपाल, डॉ. अमरदीप, देवेंद्र प्रधान, यशवीर सिंह एडवोकेट, राम कुमार एडवोकेट रहे।