{"_id":"62acb864f075f448c92de1d4","slug":"peaceful-friday-prayers-police-monitored-baghpat-news-mrt5932964179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण अदा हुई जुमे की नमाज, पुलिस ने की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण अदा हुई जुमे की नमाज, पुलिस ने की निगरानी
विज्ञापन
सुरक्षा के बीच अदा हुई जुमे की नमाज: बागपत की मरकज वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद बाहर आते अक़ी?
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम, एसपी समेत आला अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मस्जिदों और बाजारों में किया पैदल मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/चांदीनगर/अग्रवाल मंडी टटीरी/खेकड़ा। जिले भर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण अदा की गई। पूरा दिन पुलिस अलट रही है। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया।
डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को बागपत शहर में पैदल मार्च किया। पुराने कस्बे में मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा करने की अपील की। इसके अलावा शहर में सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। राष्ट्र वंदना चौक, बड़ा बाजार व अन्य जगहों पर पुलिस अलर्ट रही। इसके अलावा अग्रवाल मंडी टटीरी में शांतिपूर्ण नमाज अदा की गई। रटौल कस्बे में पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखी। बड़ौत शहर में डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज जादौन ने फूंसवाली मस्जिद के बाहर निरीक्षण किया। साथ ही बाजार और रेलवे स्टेशन का जायजा भी लिया।
उधर, खेकड़ा नगर क्षेत्र में भी जुमे की नमाज शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।