फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Payment of Rs 22 crore stuck for treatment of 19 thousand patients

Baghpat News: 19 हजार मरीजाें के उपचार का अटका 22 करोड़ का भुगतान

Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 15 Feb 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Payment of Rs 22 crore stuck for treatment of 19 thousand patients
बागपत। आयुष्मान कार्ड धारकाें का निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचार हो गया, मगर सात माह बाद भी 19 हजार मरीजों का 22 करोड़ का भुगतान नहीं हो सका। इससे अस्पतालों पर अधिक भार पड़ रहा है और कई बार पत्र लिखने के बाद भी इनका भुगतान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए थे, ताकि उनका पांच लाख रुपये तक का उपचार निशुल्क हो सकें। आयुष्मान कार्ड से बुखार से लेकर गंभीर बीमारियों तक का उपचार किया जाता है। अगस्त 2024 से फरवरी 2025 तक 19 हजार मरीजों के उपचार का 22 करोड़ से अधिक का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

17 निजी अस्पताल, आठ स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल में डेंगू, मलेरिया, हृदय रोगी, सर्जिकल में एपेंडिक्स, गाॅल ब्लेडर, हार्निया व पथरी, हाथ-पैर की हड्डी टूटने से लेकर कूल्हा व घुटना प्रत्यारोपण सहित अन्य बीमारियों का इलाज हुआ है। मरीजों का उपचार होने के बाद अभी तक अस्पतालों का भुगतान नहीं होने से अस्पताल संचालकों के सामने परेशानी खड़ी हो गई हैं। भुगतान के लिए कई बार सीएमओ को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन शासन से बजट नहीं आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed