फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pay Sugarcane Dues with Interest if Delayed Beyond 14 Days, Says Thakur Pradeep Singh

बागपत: ठाकुर प्रदीप सिंह बोले-14 दिन में गन्ना भुगतान न मिले तो ब्याज दे चीनी मिल, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 18 Sep 2026 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 18 Sep 2026 04:26 PM IST
सार

बागपत सहकारी गन्ना विकास समिति की बैठक में अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने 14 दिन में गन्ना भुगतान नहीं होने पर किसानों को ब्याज सहित भुगतान की मांग की। जरूरत पड़ने पर आंदोलन की बात कही।

विज्ञापन
Pay Sugarcane Dues with Interest if Delayed Beyond 14 Days, Says Thakur Pradeep Singh
बागपत चीनी मिल के बाहर खड़ी गन्ने से लदी ट्रेक्टर-ट्रालिय

विस्तार

बागपत सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय पर सामान्य निकाय की बैठक आयोजित हुई। बैठक में गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने अपनी मांग रखी। समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ने का भुगतान समय से मिलना चाहिए।

विज्ञापन


यदि 14 दिन के भीतर भुगतान नहीं होता है तो संबंधित चीनी मिल को किसानों को ब्याज सहित भुगतान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए। यदि भुगतान में देरी के खिलाफ आंदोलन की जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विशेष: मेरठ के आसमान में दिखेगा सूर्य किरण का रोमांच, ट्रेनिंग-टीम वर्क और एयर शो की कहानी, पायलट्स की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदीनगर मिल के सचिव से भुगतान पहले कराने की मांग
बैठक में मोदीनगर मिल के सचिव भी पहुंचे। किसानों ने उनसे बागपत सोसाइटी का भुगतान पहले कराने की मांग की। सचिव ने बताया कि मोदीनगर मिल क्षेत्र में बागपत, मोदीनगर और हापुड़ तीन जिले आते हैं। उनके अनुसार पहले मोदीनगर, इसके बाद हापुड़ और फिर बागपत सोसाइटी का भुगतान किया जाता है।

बागपत सोसाइटी को प्राथमिकता देने की मांग
सचिव की ओर से भुगतान की प्रक्रिया की जानकारी दिए जाने के बाद किसानों ने बागपत सोसाइटी का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की। किसानों ने कहा कि बागपत सोसाइटी के किसानों को भुगतान के लिए प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बैठक में गन्ना भुगतान समय से कराने और किसानों को भुगतान में किसी तरह की देरी न होने देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed