फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Paving way for construction of one stop center, first installment of Rs 25 lakh received

वन स्टॉप सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ, 25 लाख रुपये की पहली किश्त मिली

Mon, 01 Mar 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Paving way for construction of one stop center, first installment of Rs 25 lakh received
पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे न्याय दिलाने की पहल
विज्ञापन

जिला अस्पताल के परिसर में बनाया जाएगा वन स्टॉप सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सहायता और सहयोग प्रदान करने के लिए बनाने वाले वन स्टॉप सेंटर के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला अस्पताल के परिसर में 50 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि पहली किश्त के 25 लाख रुपये मिल गए हैं। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
हिंसा से पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं को एक ही छत के नीचे सहायता और सहयोग देने के लिए वन स्टॉप सेंटर की पहल की गई है। घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, मानव तस्करी, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य मामलों में महिलाओं और बालिकाओं की मदद के लिए यह सेंटर बनाया जा रहा है। पीड़ितों को चिकित्सकीय, कानूनी सहायता, परामर्श, काउंसिलिंग और पुलिस परामर्श एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि 50 लाख रुपये से जिला अस्पताल के परिसर में निर्माण होगा। पहली किश्त के तौर पर 25 लाख रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह मिलेगी सहायता
बागपत। किशोर उम्र की बालिकाओं की सहायता के लिए लैंगिंग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 के अंतर्गत गठित संस्थाओं को सेंटर से जोड़ा जाएगा। पीड़ित को पांच दिन तक सेंटर में रहने-खाने की नि:शुल्क सुविधा भी दी जाएगी। महिला पुलिस, आंगनबाड़ी व अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed