फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Patients will now remain in the coolness of AC in the district hospital

Baghpat News: जिला अस्पताल में अब एसी की ठंडक में रहेंगे मरीज

Sat, 26 Aug 2023 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Patients will now remain in the coolness of AC in the district hospital
बागपत जिला अस्पताल ​​स्थित जनरल वार्ड में लगी एसी व भर्ती मरीज। संवाद
अस्पताल के जनरल वार्ड में लगवाए गए 12 एसी, पंखों से दूर नहीं हो रही थी उमस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अब जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज एसी की ठंडक में रहेंगे। मरीजों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से जनरल वार्ड में 12 एसी लगवाए गए है।

बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। मगर अब मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने पर गर्मी से राहत मिलेगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से 12 एसी लगवाए गए है। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि गर्मी के कारण वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए अस्पताल में पहले कूलर लगवाए गए थे, मगर इसके बावजूद भी मरीजों को गर्मी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरीजों की समस्या का समाधान कराने के लिए वार्ड में 12 एसी लगवाए गए है।
विज्ञापन

वार्ड में एसी लगने से गर्मी में काफी राहत मिल रही है। पहले गर्मी के कारण वार्ड में उमस होने से परेशानी का सामना करना पड़ता था। - फरमान, बड़ौत रोड बागपत
जिला अस्पताल प्रबंधन की ओर से जनरल वार्ड में एसी लगवाए गए है, जिससे वार्ड में ठंडक होने से गर्मी से राहत मिली है। - फिरदौस, निवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed